मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लोहार नगला निवासी बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

January 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में नेशनल हाईवे रोड पर रबर फैक्ट्री गेट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से लोहार नगला निवासी बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत। हादसा इतना जबरदस्त था (भीषण था) कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रवि साहू की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव लोहार नगला पहुंची तो घर में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार लोहार नगर निवासी सपा नेता सिंटू पाठक ने बताया कि आज रविवार की शाम को लगभग 3 बजे हमारे गांव लोहार नगला निवासी रवि साहू पुत्र छोटेलाल उम्र लगभग 22 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स से फतेहगंज पश्चिमी किसी काम से गया। वहां से लौटते समय फतेहगंज पश्चिमी राधा कृष्ण मंदिर से थोड़ा आगे और फैक्ट्री गेट के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से रवि साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और अज्ञात वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस दौरान नेशनल हाईवे रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। जिससे अपरा तफरी मच गई। और बताया कि मृतक रवि आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई शनी है। मृतक की माता जी मंद बुद्धि है। और उसके पिता छोटेलाल की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। और उन्होंने बताया कि मृतक का पुश्तैनी गांव भूडा के पास नगरिया गांव है। ‌इनका पुरा परिवार बहुत समय पहले अपना भूडा गांव छोड़कर लोहार नगला गांव में बस गए थे। लोहार नगला गांव में मृतक की सगी बुआ रहती है। मृतक रवि साहू की शादी नहीं हुई थी वह अपने भाई और मां के साथ रहता था। रवि की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights