बरेली बार एसोसिएशन चुनाव में वर्चस्व की जंग, कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी

WhatsApp Image 2026-01-05 at 3.10.33 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में जबरदस्त गहमागहमी और उत्साह का माहौल है। वर्चस्व की इस जंग में अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
बार एसोसिएशन के कुल 21 पदों के लिए इस बार 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। मौजूदा अध्यक्ष एडवोकेट मनोज हरित और सचिव एडवोकेट दीपक पांडे पुनः अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होने से चुनाव बेहद रोचक बन गया है। बार एसोसिएशन में कुल 2736 अधिवक्ता मतदाता हैं। मतदान सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ, जो शाम 4:30 बजे तक चलेगा। दोपहर 12 बजे तक लगभग 350 मतदाता अपने वोट डाल चुके थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के साथ पीएसी बल की तैनाती की गई है तथा पूरे परिसर पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक अकमल खान, सीओ हाईवे शिवम आशुतोष, आईपीएस अंजना दहिया, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम, फरीदपुर सीओ संदीप सिंह एवं सीओ थर्ड पंकज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल संभाल रहा है।
मतदान के बाद 6 जनवरी को मतगणना की जाएगी और उसी दिन शाम तक चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना है। बार चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights