माधव मिश्र ने कहा अब तक ब्राह्मणों ने ही सनातन संस्कृति के ध्वज को थामे रखा
बदायूँ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में ब्राह्मण सम्मेलन इस्लामनगर के बी आर रिसॉर्ट में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर ब्राह्मण सम्मेलन का मंत्रोचारण से शुभारम्भ किया। अध्यक्षता महेन्द्र मोहन बशिष्ठ (मालिक एवं प्रबंधक एच एस डिग्री एवं लॉ कॉलेज इस्लामनगर) ने की ।संचालन हितेंद्र शंखधार ने किया। अति विशिष्ट अतिथि भा ज पा क्षेत्रीय समिति बरेली मंडल एवं बरेली प्रभारी हरिओम पाराशरी रहे। विशिष्ट अतिथि के के उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन अरविंद शर्मा, अमित पाण्डे, पूर्व प्रधान रामवीर शर्मा आदि रहे। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि समाज में भ्रांति है कि गरीब ब्राह्मण को विप्र कहते हैं जबकि विप्र वेदपाठी ब्राह्मण को कहा जाता है। ब्रह्म का को जानने वाला ब्राह्मण है। समाज में कुछ लोग कहते हैं ब्राह्मणों ने राष्ट्र और समाज के लिए क्या किया? उन्हें बताना चाहते हैं कि दाधीचि जी ने आम जनमानस की रक्षा में हड्डियां दान कर दी। भगवान परशुराम जी ने गुणों सहित प्रभु श्री राम को शक्ति प्रदान की।

चाणक्य जी ने दुष्ट शासक घनानंद को हटाकर चन्द्र गुप्त मौर्य को शासन सौंपा, ब्राह्मणों ने ही सनातन संस्कृति के ध्वज को थामे रखा और वेद, उपनिषद, पुराण, शास्त्र, महाभारत, रामायण आदि पांडुलिपियों को कंठस्थ कर मुगलो और अंग्रेजों से बचाया है। ब्राह्मण मुख से ही सर्वे भवन्तु सुखना का मंत्र उच्चारित हुआ, ब्राह्मण सबके मंगल की कामना करता है। मंदिरों में बैठकर एक पुजारी शांति मंत्र के द्वारा पूरे विश्व की शांति की कामना करता है। वह मंगल पाण्डे ही थे जिन्होंने पहला देश की आजादी को बलिदान दिया। राजगुरु, झांसी की रानी, चंद्रशेखर आजाद सहित जाने कितनो ने देश की आजादी को प्राणों की आहुति दी। वहीं समर्थ गुरु रामदास ने छत्रपति शिवाजी को समर्थ बनाया। आज भी ब्राह्मण सबकी सुख शान्ति की कामना करता है। अब बताना चाहते हैं कि ब्राह्मण महासभा ने क्या किया? ब्राह्मण महासभा ने 33वर्षों तक आर्थिक आधार पर आरक्षण की लड़ाई मेरे नेतृत्व में लड़ी और 2019में लागू कराया वही 7जून 2016में गरीबों के इलाज का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू एवं अनंत गीते जी को दिया जो आयुष्मान भारत योजना के रूप में देश में लागू है। आज ब्राह्मण सम्मेलन में बदायूं जनपद से दर्जनों संभ्रांत ब्राह्मणों ने भागीदारी की।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने हरिओम पाराशरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया। ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि कवि माधव मिश्र एवं हरिओम पाराशरी को फूल मालाए पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया।













































































