बरेली। अग्रवाल लेडीज क्लब ने नववर्ष के अवसर पर अपने नए सत्र की शुरुआत गणेशजी की वंदना और मकर संक्रांति के पावन पर्व के साथ श्रद्धा व उत्साहपूर्वक की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसमें क्लब की सभी सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर क्लब की वर्तमान अध्यक्ष नीलम गोयल एवं रेखा गर्ग ने अपने कार्यकाल के इस राउंड में सुषमा अग्रवाल को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। पदभार ग्रहण करते हुए सुषमा अग्रवाल ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों के मनोरंजन के लिए हाउजी एवं विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा, नीरा, ममता, नैना, स्वीटी लता, कविता, रूमी, संध्या, सुनीता, आरती, सुनील, अंजलि, मीना और राज का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर सभी सदस्यों को उपहार भेंट किए गए।