इमरान हाशमी–यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ अब ओटीटी पर, 2 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

Screenshot 2026-01-01 200006
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब क्रिटिक्स ने फिल्म की काफी सराहना की थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। शाह बानो बेगम केस पर आधारित यह फिल्म अब दर्शक घर बैठे देख सकेंगे, क्योंकि अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हक’ 2 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि घर की चार दीवारों से अदालत तक का यह सफर मजबूरी का नहीं, बल्कि हिम्मत का है।

फिल्म की कहानी शाह बानो बेगम के ऐतिहासिक केस से प्रेरित है। यह केस वर्ष 1985 में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके जरिए तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण का अधिकार मिला। फिल्म में यामी गौतम ने शाजिया का किरदार निभाया है, जो एक साधारण और अशिक्षित महिला है। उसकी शादी अब्बास खान नाम के एक सफल वकील से होती है, जिसका किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है।

कहानी उस मोड़ पर पहुंचती है जब अब्बास दूसरी पत्नी को घर ले आता है और बाद में तीन तलाक देकर शाजिया से रिश्ता खत्म कर देता है। इसके बाद फिल्म शाजिया की उस कानूनी लड़ाई को दिखाती है, जिसमें वह अपने हक और सम्मान के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights