बदायूं। जनपद के होनहार खिलाड़ी अक्षय शंखधार ने विश्वविद्यालय स्तरीय एमजेपीआरयू भारोत्तोलन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर बदायूं का नाम रोशन किया है। अक्षय ने जोनल प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सलेक्शन हासिल किया था। इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित जोनल भारोत्तोलन पुरुष वर्ग में अक्षय ने कुल 235 केजी वेट उठाकर अंडर 16 में स्थान पाकर ऑल इंडिया के लिए चयनित हुए हैं। अक्षय की इस उपलब्धि के पीछे सालों की मेहनत, लगन और डिसिप्लिन छुपा हुआ है। कोच और परिवार ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बदायूं के लोग अक्षय की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।