मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 13.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बिजली बिल वसूली अभियान के दौरान लाइनमैनों से मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप

December 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हापुड़। स्थित काजीवाड़ा, किला कोना में बिजली बिल राहत योजना के तहत बिल वसूली और जागरूकता अभियान के दौरान ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अभियान के दौरान स्थानीय व्यक्ति द्वारा लाइनमैनों की पिटाई किए जाने और सरकारी दस्तावेजों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रामपुर रोड बिजलीघर के अवर अभियंता अशोक कुमार के अनुसार प्रवर्तन दल के साथ बिजलीघर की टीम काजीवाड़ा, किला कोना क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों में जुर्माने और बिजली बिल राहत योजना के तहत छूट की जानकारी देने पहुंची थी। इसी दौरान मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अभियान का विरोध शुरू कर दिया। बताया गया कि बिजली चोरी के मामले में उक्त व्यक्ति के खिलाफ पहले से ही एफआईआर दर्ज है।

आरोप है कि कुछ ही देर में उस व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर संविदा कर्मी लाइनमैन राजीव और सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रवर्तन दल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर लाइनमैनों को बचाया। इस दौरान सरकारी दस्तावेज फाड़े जाने का भी आरोप लगाया गया है।

हालात बिगड़ते देख टीम किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रही। इस पूरे प्रकरण को लेकर अवर अभियंता ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights