मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 13.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

तीन साल के मासूम के अपहरण का खुलासा, बच्चे को बेचने की फिराक में थे आरोपी

December 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हापुड़। तीन साल के बच्चे के अपहरण के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला और युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बच्चे को गर्म कपड़े दिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर अगवा किया था और बाद में उसे बेचने की योजना बना रहे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान बरखा और उसके साथी की पहचान शिवा निवासी भीमनगर के रूप में हुई है। दोनों के पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।

यह मामला बीते शुक्रवार 26 दिसंबर का है, जब हापुड़ के व्यस्त तहसील चौराहे से तीन साल के हारुन का अपहरण कर लिया गया था। बच्चे के बड़े भाई के अनुसार युवक और महिला ने पहले चिप्स दिलाने और बाद में गर्म कपड़े दिलाने की बात कहकर दोनों भाइयों को बाइक पर बैठाया। कुछ दूरी पर बड़े भाई को उतार दिया गया और छोटे भाई हारुन को लेकर फरार हो गए।

हारुन की मां हसीना ने बताया कि वे मूल रूप से कासगंज जिले की रहने वाली हैं और लंबे समय से हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर झुग्गी-झोपड़ी में रह रही हैं। वह अपने बड़े बेटे मोहब्बत और तीन साल के हारुन के साथ तहसील चौराहे के आसपास भीख मांगकर गुजारा करती हैं। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights