सलमान खान 27 दिसंबर को मनाएंगे 60वां जन्मदिन, पनवेल फार्महाउस पर होगी खास पार्टी

Screenshot 2025-12-26 190023
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाएंगे। अभिनेता पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इंडिया टुडे ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि सलमान खान ने इस खास मौके पर अपने दोस्तों और परिवार के अलावा उन सभी निर्देशकों को भी आमंत्रित किया है, जिनके साथ उन्होंने अपने करियर में काम किया है। ऐसे में सलमान की बर्थडे पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

सूत्र के अनुसार सलमान खान के जन्मदिन पर एक विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है। उनके लिए एक स्पेशल वीडियो तैयार किया गया है, जिसमें विभिन्न निर्देशकों के संदेश शामिल होंगे। इस वीडियो में सलमान खान की सिनेमाई यात्रा और उनके साथ काम करने के अनुभव को दिखाया जाएगा, जिसे उनके लिए खास तोहफे के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो 27 दिसंबर 1965 को जन्मे सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 15 जून 2020 को गलवान क्षेत्र में हुई सैन्य घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights