बरेली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले एडवोकेट महजबीन की हत्या के विरोध में दामोदर पार्क पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि दिनांक 26/27 नवंबर 2025 की रात्रि में महजबीन की ससुरालजनों द्वारा हत्या कर दी गई। इस मामले में अपराध संख्या-0477/25 में दर्ज है, लेकिन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से कार्यकर्ताओं में रोष है। धरना-प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम सीओ तृतीय के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सीओ तृतीय ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि बचे हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। भीम आर्मी बरेली मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने कहा कि प्रशासन को तीन दिन का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मंडल स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष आकाश सागर, तहसील प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष सैम मैसी, महानगर अध्यक्ष बरेली शिवम भारती, तहसील संयोजक बहेड़ी मोहम्मद हसन रज़ा, तहसील संयोजक अंकित सागर, महानगर अध्यक्ष आसपा रियाज, आसपा जोनेस वाल्मीकि, आसपा जिला प्रभारी फरीद खान, जिला महासचिव नईम कुरैसी, मंडल अध्यक्ष भा. कमेटी आसपा नियाज, दानिश, गुरदीप सागर, पूनम सागर, रोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।