26 हिंदू और 7 मुस्लिम जोड़ों का विधि-विधान के साथ हुआ विवाह

WhatsApp Image 2025-12-23 at 7.50.07 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विकासखंड बिथरी चैनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं नगर निगम क्षेत्र से कुल 33 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के तहत 26 हिंदू जोड़ों और 7 मुस्लिम जोड़ों ने विधि-विधान के साथ विवाह किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी बरेली, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण बरेली, ब्लॉक प्रमुख पति हरेंद्र पटेल, खंड विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनपद के सभी सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से निर्धारित उपहार एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights