तमिलनाडु के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के चुनाव प्रभारी नियुक्त

WhatsApp Image 2025-12-23 at 6.21.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या द्वारा संगठनात्मक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गाजियाबाद के युवा भाजपा नेता विनीत वत्स त्यागी को तमिलनाडु राज्य के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यह नियुक्ति आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिसमें विनीत वत्स त्यागी संगठनात्मक समन्वय, युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी, चुनावी रणनीति तथा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे।

विनीत वत्स त्यागी वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनका अनुभव, कार्यकुशलता एवं प्रतिबद्धता सर्वविदित है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी नेतृत्व के विश्वास को दर्शाती है।

गाजियाबाद सहित उत्तर प्रदेश के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का वातावरण है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री त्यागी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में तमिलनाडु में युवा मोर्चा संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights