मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 8 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ के खेड़ा नवादा पेट्रोल पंप पर प्रेमिका का हंगामा, पति और परिजनों से मारपीट

October 8, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार को रिश्ते और शादी के विवाद को लेकर उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति और उसके परिजनों के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। घटना नवादा क्षेत्र में दास कॉलेज के सामने स्थित पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि महिला के साथ चार-पांच युवक भी मौजूद थे, जो ई-रिक्शा से वहां पहुंचे थे।बताया गया है कि होली चौक ब्रह्मपुर निवासी अभिषेक साहू उर्फ चेतन और आरती माथुर निवासी कल्याण, मुंबई करीब दो वर्ष से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 12 जुलाई 2026 को बदायूं पीडब्ल्यूडी परिसर स्थित मंदिर में परिजनों की सहमति के बिना शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों बदायूं मुख्यालय पर किराये के मकान में रहने लगे। आरोप है कि वहां भी आए दिन विवाद और हंगामा होता था। परिवार वालों से कथित रूप से अभद्रता और गाली-गलौज के चलते मकान मालिक ने पिछले सप्ताह मकान खाली करा लिया। विवाद बढ़ने के बाद महिला ने महिला थाने में पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़ित पक्ष के अनुसार, महिला थाने में पति ने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया था। गुरुवार को अभिषेक एक दवा कंपनी में प्रतिनिधि की ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि नवादा दास कॉलेज के सामने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराते समय आरती माथुर चार-पांच युवकों के साथ वहां पहुंच गई और अभिषेक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चाचा व अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला अभिषेक से दवा कंपनी का बैग, उसमें रखा लैपटॉप, करीब 50 हजार रुपये नकद तथा कंपनी से संबंधित कुछ चेक भी ले गई। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि महिला की कथित दबंगई के कारण वे भयभीत हैं। मामले में पुलिस की कार्रवाई और दोनों पक्षों की शिकायत के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights