शादी से पहले प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर जंगल में फेंका

Screenshot 2025-12-15 192201
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहारनपुर/यमुनानगर। प्रेम प्रसंग में हैवानियत की हद पार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक टैक्सी चालक ने शादी से ठीक पहले अपनी प्रेमिका की नृशंस हत्या कर दी। घटना यूपी के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव से जुड़ी है, जबकि हत्याकांड को हरियाणा के यमुनानगर स्थित कलेसर जंगल के पास अंजाम दिया गया। आरोपी ने प्रेमिका की गर्दन काटकर हत्या की और सिर को अपने साथ ले जाकर जंगल में फेंक दिया। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा यमुनानगर पुलिस ने रविवार को किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पुलिस के अनुसार, नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव निवासी टैक्सी चालक बिलाल का देहात कोतवाली क्षेत्र की गंगोत्री कॉलोनी में रहने वाली उमा (30) से प्रेम संबंध था। बीते सप्ताह 6 दिसंबर को बिलाल उमा को कार से हरियाणा के यमुनानगर स्थित कलेसर जंगल के पास ले गया, जहां उसने धारदार हथियार से उमा की गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी सिर को पॉलीथिन में डालकर अपने साथ ले गया और बाद में जंगल में फेंक दिया।

रविवार को आरोपी की बरात जानी थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उमा बिलाल पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि बिलाल के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसी वजह से उसने अपनी शादी से एक सप्ताह पहले प्रेमिका की हत्या की साजिश रची। आरोपी ने बताया कि उसने अंधेरे का फायदा उठाकर सिर को लाल ढांग क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया था, जिसे बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।

यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक कमलदीप ने बताया कि 7 दिसंबर को प्रतापनगर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित पॉपुलर नर्सरी में एक महिला का सिर कटा शव मिला था। शव निर्वस्त्र अवस्था में था, जिससे मामला बेहद गंभीर हो गया। तभी से पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास सहारनपुर नंबर की एक कार देखे जाने की जानकारी मिली।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हथिनीकुंड तक पहुंची और वहां सक्रिय मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया गया। जांच आगे बढ़ते हुए पुलिस शनिवार को सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव पहुंची, जहां से आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि मृतका उसकी प्रेमिका उमा थी। उमा पहले से शादीशुदा थी और दो साल पहले पति से विवाद के बाद गंगोत्री कॉलोनी में अकेली रह रही थी। उसका 10 वर्षीय बेटा पिता के साथ रहता था और कभी-कभार उससे मिलने आता था। बिलाल टैक्सी चालक था और करीब दो साल पहले दोनों के बीच संपर्क हुआ था। दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे और उमा का खर्च बिलाल ही उठाता था।

पुलिस ने महिला का सिर हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर लाल ढांग के पास से बरामद कर लिया है। इसके अलावा कलेसर जंगल क्षेत्र से उमा के कपड़े और शाल भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी अभी बाकी है।

उमा के शव की पहचान न हो पाने के कारण छह दिन बाद सामाजिक संस्था की मदद से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बाद में जांच के दौरान पड़ोसियों से मिली जानकारी ने पुलिस को अहम सुराग दिए। पड़ोसियों ने बताया कि 6 दिसंबर को बिलाल कार लेकर आया था और उमा काफी खुश थी। उसने अन्य किरायेदारों से कहा था कि बिलाल उससे शादी करेगा और वह उसके साथ जा रही है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

शनिवार को यमुनानगर पुलिस गंगोत्री कॉलोनी पहुंची और मकान मालिक से पूछताछ की। घटनास्थल के पास देखी गई सहारनपुर नंबर की कार को ट्रेस करते हुए पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं और आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस अब पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights