मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जीआरएम में 26वीं दो दिवसीय श्री नमोनारायण स्मृति गुलदाउदी प्रदर्शनी का भव्य समापन

December 15, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच में कल प्रारंभ हुई वार्षिक दो दिवसीय 25वीं श्री नमोनारायण स्मृति गुलदाउदी प्रदर्शनी का आज रविवार 14 दिसंबर, 2025 को समापन हुआ। आज के सत्र में पुरस्कार वितरण मुख्य आकर्षण रहा।
संस्थागत रूप में कैंटोनमेंट बोर्ड को आठ कैटेगरीज में प्रथम और आईवीआरआई को एक कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार। गंगाशील को 5 कैटेगरीज में, बिशप स्कूल को दो कैटेगरीज में और आईवीआरआई व केसीएमटी को एक एक कैटेगरी में द्वितीय पुरस्कार मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


व्यक्तिगत प्रविष्टियों में शशि बाला राठी, आशा मूर्ति, फादर रॉयल एंथनी, हरीश भल्ला और विभा वैद्य को प्रथम पुरस्कार तथा पुनीत शर्मा, रजत खंडेलवाल, पूनम ढींगरा, नरेंद्र गुप्ता, निरुपम शर्मा और आलोक बंसल को द्वितीय पुरस्कार मिला।
प्रदर्शनी में किंग ऑफ द शो देव मूर्ति जी की गुलदाऊदी को तथा क्वीन ऑफ द शो श्रद्धा खंडेलवाल की गुलदाऊदी को घोषित किया गया।


विद्यार्थियों में कक्षा 11 के पार्थ भाटिया को प्रदर्शनी का बेहतरीन डिजिटल इनवाइट बनाने के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 9 के कुशाग्र सारस्वत, कक्षा 5 की दिव्या और कक्षा 6 के अथर्व सक्सेना को अपनी एंट्रीज लाने के लिए सम्मानित किया गया।
इस 26वें संस्करण में प्रथम बार हिस्सा लेने के लिए केशलता इंटरनेशनल स्कूल, द गुरु स्कूल, अल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल और डॉ अजय को सम्मानित किया गया।
सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करने पर कैंट बोर्ड को विजेता तथा गंगाशील को उपविजेता ट्रॉफी सौंपी गई।
प्रदर्शनी की निर्णायकों डॉ आलोक खरे एवम पूजा अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीआरएम के मालियों को भी पुरस्कृत किया गया।
आज के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में संसदीय कार्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल रहे। सभी पुरस्कार उन्हीं के कर कमलों द्वारा बांटे गए। इससे पहले माता सरस्वती की मूर्ति पर एवम स्वर्गीय श्री नमो नारायण अग्रवाल जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पण किया गया, जिनकी पावन स्मृति में प्रतिवर्ष यह गुलदाउदी प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। श्री गुलाबराय ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषारानी अग्रवाल, ट्रस्ट के प्रेसिडेंट रवि अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल, एवम प्राचार्य रणवीर सिंह रावत ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि उनियाल ने प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रकृति के प्रति प्रेरणादायक कार्य करने के लिए और इस प्रकार की पुष्प प्रदर्शनी प्रतिवर्ष आयोजित करने के विद्यालय को साधुवाद दिया। विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली ने समारोह के अंत सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में संसदीय कार्य एवं वन मंत्री उनियाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस बार प्रदर्शनी में गुलदाउदी की लगभग 30 किस्मों के लगभग 967 गमले रखे गए थे। राजनैतिक मतभेद से हटकर आज पुष्प प्रदर्शनी का अलग ही आलम था, जहां बरेली की नामी गिरामी हस्तियों ने फूलों की बगिया का आनंद लिया। बरेली के ख्यातिप्राप्त अनेक गणमान्य नागरिक आज पुष्प प्रदर्शनी में उपस्थित रहे।
आज के समारोह में राजनैतिक, व्यावसायिक एवम सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी बरेली शहर की जानी मानी हस्तियां एवम अनेक प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। पुरस्कार वितरण के पश्चात राष्ट्रगान एवम भारत माता की जय जयकार से समारोह का समापन हुआ।
प्रदर्शनी के कोऑर्डिनेटर रसिक टंडन व मुग्धा बिष्ट रहे।
प्रदर्शनी में संचालन रजनीश त्रिवेदी एवं राहुल मैसी ने किया। विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं ग़ैर शैक्षणिक स्टॉफ ने प्रदर्शनी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights