श्री चित्रगुप्त धाम में 16वां भूमि पूजन स्थापना दिवस श्रद्धा से मनाया गया
बरेली। श्री चित्रगुप्त धाम में 16वें भूमि पूजन स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वामी शिवानंद जी महाराज ने भगवान श्री चित्रगुप्त का विधिवत पूजन-अर्चन कर स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना, जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान, डॉ. सुबोध अस्थाना एवं रवि सक्सेना प्रमुख रूप से पूजन-अर्चन के लिए उपस्थित रहे। स्वामी शिवानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त परमपिता ब्रह्मा के चित्त (मन) से उत्पन्न हुए हैं और उन्हें ब्रह्मा के मानस पुत्रों में से एक माना जाता है। वेद प्रकाश सक्सेना कातिव ने कहा कि ब्रह्मा जी की मानस उत्पत्ति के कारण सभी मानव कायस्थ हैं, क्योंकि सभी उनकी काया से उत्पन्न हुए हैं और सभी सनातनी हैं। उन्होंने समाज को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश दिया।ये इस अवसर पर वेद प्रकाश सक्सेना कातिव, अश्विनी कमठान, डॉ. सुबोध अस्थाना, रवि सक्सेना, किरण सक्सेना, अनुपम सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया, पंकज सक्सेना, तरुण कुमार, अंकुर सक्सेना, मनोज सक्सेना, गोपाल सक्सेना, अजय सक्सेना, प्रियंका सक्सेना एवं लक्ष्मी सक्सेना सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन हुआ और अंत में भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया।
