दहेज हत्या मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से की शिकायत

WhatsApp Image 2025-12-15 at 6.28.22 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित पिता राजेश कुमार का आरोप है कि मुकदमे में नामजद अधिकांश आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार पर समझौते का दबाव बनाते हुए धमकियां दे रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री ज्योति सैनी की शादी 1 नवंबर 2025 को लव शर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से साईं बैंकट हॉल, सिटी माल गोदाम के सामने सम्पन्न कराई थी। शादी में हैसियत के अनुसार करीब आठ लाख रुपये नकद, घरेलू सामान और मोटरसाइकिल दहेज में दी गई थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष चार पहिया वाहन की मांग करने लगा और दहेज को लेकर ज्योति को लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
आरोप है कि 29 नवंबर 2025 को दहेज की मांग पूरी न होने पर पति लव शर्मा, सास सरोज शर्मा, जेठ अरविंद शर्मा, अमित शर्मा, ननद पूजा शर्मा और नंदोई कपिल पाठक ने मिलकर ज्योति की हत्या कर दी। इस संबंध में थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि विवेचना के दौरान अब तक केवल पति लव शर्मा को जेल भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपी गिरफ्तारी से बचे हुए हैं। पिता राजेश कुमार ने एसएसपी से सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर जेल भेजने तथा उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights