मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

थाना बारादरी पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर वांछित शातिर गौकश को तमंचा-कारतूस सहित किया गिरफ्तार

December 15, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी, गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर गौकश फैय्याज उर रहमान को नाजायज तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी सम्राट अशोक नगर कॉलोनी जाने वाले रास्ते से मुखबिर की सूचना पर की गई।
पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल 2025 को कटरा चांद खां क्षेत्र में एक घर में गौकशी की घटना हुई थी, जिस पर थाना बारादरी में मुकदमा गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना में कई अभियुक्तों के नाम सामने आए थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए 31 जुलाई 2025 को सभी अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की गई। अधिकांश अभियुक्त जेल में थे, जबकि फैय्याज उर रहमान जमानत पर छूटने के बाद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 18 नवंबर 2025 को एसएसपी स्तर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस टीम ने 15 दिसंबर को अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस संबंध में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गौकशी के मामलों में दो बार जेल जा चुका है और गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस से बचने के लिए पीलीभीत में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के डर से उसने अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियार रखा हुआ था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय, उप निरीक्षक अखिलेश उपाध्याय, उप निरीक्षक कुशलपाल सिंह, उप निरीक्षक राजीव प्रकाश सहित थाना बारादरी के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights