मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत कलान में बड़ा किसान मेला लगा, विशेषज्ञों व अधिकारियों ने जानकारी दी

December 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर।।परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जनपद के ब्लॉक कलान में जैविक किसान मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के दर्जनों किसान शामिल हुए और जैविक खेती के आधुनिक तरीकों, लाभों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में कृषि विभाग के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे। साथ ही कार्यवादायी संस्था शील बायोटेक लिमिटेड, नई के वरिष्ठ प्रबंधक श्री प्रिये हर्ष खरे, श्री रविंद्र यादव, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ शाक्य, समूह प्रभारी प्रदीप कुमार, तथा जैविक कृषि विशेषज्ञ Dr. R. S. Singh ने किसानों को जैविक खेती की तकनीकों, उर्वरक प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य सुधार तथा बाजार संभावनाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि जैविक खेती न केवल लागत कम करती है बल्कि फसल की गुणवत्ता बढ़ाकर किसानों की आय भी दोगुनी करने में सहायक है। मेले में किसानों के प्रश्नों का समाधान, डेमो, तकनीकी सत्र और जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को रसायन-मुक्त खेती अपनाने हेतु प्रेरित करना और उन्हें वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। अंत में सभी अतिथियों और किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights