मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

December 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र के तीन विद्यार्थियों ने 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पाँच विजेताओं की सूची में अपना स्थान बनाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशन में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह के अंतर्गत यह प्रतियोगिता महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह की उपस्थिति में हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रतियोगिता में संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी—तीनों भाषाओं में भाषण प्रस्तुत किए गए, जिसका विषय “2047 का विकसित भारत—हमारी संकल्पना” निर्धारित था। पूरे प्रदेश से स्नातक व परास्नातक स्तर के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक प्रतिभागी को सात मिनट का समय दिया गया। हिंदी प्रतियोगिता 8 दिसंबर को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में एवं अंग्रेजी प्रतियोगिता 9 दिसंबर को महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर में आयोजित हुई।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र की ओर से तीन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और तीनों ही विजेताओं की सूची में शामिल हुए। अंग्रेजी भाषा प्रतियोगिता में लवी सिंह ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, जबकि हिंदी भाषा प्रतियोगिता में दीपांशु दीप और सुनैना सक्सेना ने संयुक्त रूप से पंचम स्थान हासिल किया। तीनों विद्यार्थियों के उल्लेखनीय प्रदर्शन से सांस्कृतिक केंद्र ने राज्य स्तरीय मंच पर अपना विशेष स्थान स्थापित किया।

उपलब्धि पर कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने तीनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक केंद्र निरंतर हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा विकसित कर संस्थान का नाम रोशन कर रहा है। सांस्कृतिक केंद्र की समन्वयक डॉ. ज्योति पांडेय ने कहा कि केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को बौद्धिक और सांस्कृतिक मंच प्रदान करना है, जिसके परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय के छात्र राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

इस सफलता पर कुलपति प्रो. के.पी. सिंह, कुलसचिव हरीश चंद, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, डॉ. ज्योति पांडेय, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. रीना पंत, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. अतुल कटियार सहित शिक्षकों, अधिकारियों और कल्चरल क्लब सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights