मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अजमेर के ज़ायरीन का सिटी स्टेशन पर रहेगा पड़ाव। ज़िला प्रशासन व दरगाह की ओर से की जायेगी व्यवस्था

December 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अजमेर शरीफ की विश्व विख्यात दरगाह ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी का 814 वा उर्स-ए-ख़्वाजा 17 दिसंबर से अजमेर शरीफ़ में शुरू होने जा रहा है। जिसमें शिरकत के लिए देश-विदेश के लाखों ज़ायरीन अजमेर शरीफ हाज़िरी देने पहुँचते है। इसी कड़ी में नेपाल समेत मुल्क भर के विभिन्न प्रदेशों आसाम,गुजरात,बिहार,झारखंड, मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़, उड़ीसा,महाराष्ट्र,वेस्ट बंगाल,दिल्ली,उत्तराखंड के अलावा उत्तरप्रदेश के जिलों से ज़ायरीन-ए-ख़्वाजा रेल या सड़क मार्ग द्वारा बरेली में दरगाह आला हज़रत पर हाज़िरी देने पहुँचते है। रात-दिन अकीदतमंदों का दरगाह पर हाजिरी देने के लिए तांता लगा रहता है।
मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि ज़ायरीन की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन की ओर दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां की निगरानी में एक शिविर सिटी स्टेशन के सामने लगाया जाएगा।जिसमे टीटीएस के वालिंटियर रात-दिन ज़ायरीन की खिदमत में मौजूद रहेंगे। उर्स की तैयारियों के संबद्ध में आज एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की ओर से गए प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई। यहाँ दरगाह के प्रशानिक अधिकारी हाजी मोहम्मद जावेद खान ने एक पत्र हज़रत सुब्हानी मियां की ओर से सौपकर मांग की की हर साल की तरह ज़ायरीन की सहूलियत के लिए सिटी स्टेशन पर शिविर लगाया जाए जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 घंटे डॉक्टर व दवाई की व्यवस्था की जाए। साथ ही शौचालय,पानी के टैंक,साफ-सफाई,प्रकाश व्यवस्था के अलावा सिटी स्टेशन से दरगाह जाने वाले सभी मार्गो की मरम्मत,स्ट्रीट लाइट सही कराने की मांग रखी। टीटीएस के औरंगज़ेब नूरी,नासिर कुरैशी,शान रज़ा,ताहिर अल्वी,मंजूर रज़ा ने दरगाह के जुड़े रास्तों के गड्ढे भरवाने व ट्रैफिक से संबंधित मुद्दा उठाते हुए मांग की कि दिल्ली,लखनऊ,बदायूँ, पीलीभीत मार्ग से आने वाली बसों को शहर में आने दिया जाए ताकि ज़ायरीन आराम से दरगाह पर हाज़िरी कर ले।
शिविर 15 दिसम्बर से 23 दिसंबर तक चलेगा। अजमेर शरीफ में उर्स 17 दिसंबर से शुरू हो रहा है।
आखिर में अपर जिलाधिकारी बरेली ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सभी व्यवस्थाए समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री,सीओ प्रथम व द्वितीय समेत नगर निगम,रेलवे,रोडवेज़,स्वास्थ्य विभाग आदि के अधिकारी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights