31 दिसम्बर 2025 तक बढ़ी निर्माण श्रमिक नवीनीकरण तिथि

Screenshot 2025-12-12 192438
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्होंनें 04 वर्ष या उससे अधिक अवधि से अपना श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण नहीं कराया है। उन निर्माण श्रमिकों को लंबित नवीनीकरण हेतु तिथि विस्तार 31 दिसम्बर 2025 तक कर दिया गया है। उन्होंने जनपद बदायूँ में बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत समस्त निर्माण श्रमिकों को सूचित किया है कि जिन पंजीकृत निर्माण श्रमिकों द्वारा 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नही कराया गया है, वे अपने पंजीयन का नवीनीकरण स्वयं से उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की बेवसाइट नचइवबूण्पद अथवा किसी नजदीकी जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से 31 दिसम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से करा लें, अन्यथा उनके पंजीयन को निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जायेगा। ऐसी स्थिति में बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ भी प्राप्त नहीं कर पायेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights