मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में जीएस हीरो शोरूम पर नई स्कूटर Destini 110’ की केक काट कर भव्य लांचिंग की गई

December 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के जीएस हीरो शोरूम पर आज उत्साह और उमंग के बीच हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई स्कूटर Destini 110 को लॉन्च किया। आधुनिक फीचर्स, बेहतर कम्फर्ट और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आई यह स्कूटर युवाओं, ऑफिस गोअर्स और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। लॉन्चिंग कार्यक्रम जी एस हीरो शोरूम में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, ऑटोमोबाइल प्रेमी और ग्राहक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि नई Destini 110 को तकनीकी रूप से पहले से अधिक स्मार्ट और यूज़र फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें स्मार्ट इंजन, बेहतरीन पिक-अप, स्मूद ड्राइविंग अनुभव, और शहर की सड़कों पर बेहतर माइलेज देने वाले फीचर्स शामिल किए गए हैं।
स्कूटर का डिज़ाइन भी खास तौर पर इस तरह तैयार किया गया है कि यह युवा और फैमिली—दोनों ग्राहक वर्गों की पसंद पर खरी उतरे। कंपनी के अनुसार यह मॉडल अपनी कैटेगरी में एक प्रीमियम लुक और स्थिर राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।

लॉन्च इवेंट के दौरान G.S HERO शोरूम के प्रबंधक अनुपम गुप्ता उर्फ जिम्मी ने नई स्कूटर की खूबियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि Destini 110 कम ईंधन खर्च, अधिक आराम और आसान ड्राइविंग का बेहतरीन मिश्रण है। उन्होंने कहा कि शहर की बढ़ती ट्रैफिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह मॉडल ग्राहकों को स्मूद और सुरक्षित राइड का अनुभव देगा।

शोरूम के प्रबंधक अनुपम गुप्ता, मुख्य अतिथि समित शर्मा व विशिष्ट अतिथि दिवाकर ने संयुक्त रूप से केक काट कर फीता काटकर नई स्कूटर का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प ने हमेशा भरोसेमंद और किफायती वाहनों की पहचान बनाई है, और नई Destini 110 उसी परंपरा का एक नया अध्याय है।

जीएस हीरो शोरूम के जीएम राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नई स्कूटर में तेज़ स्टार्टिंग, लो मेंटेनेंस, बेहतर सस्पेंशन, फैमिली-फ्रेंडली सीट डिज़ाइन और प्रीमियम ग्राफिक्स जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। शहर में रोजाना आवागमन करने वालों के लिए यह स्कूटर कम खर्चीली लेकिन स्टाइलिश सवारी का विकल्प साबित होगी।

शोरूम के अधिकारी प्रशांत सिंह ने कहा कि कंपनी का दावा है कि नई Destini 110 कम्फर्ट और किफ़ायत की श्रेणी में अपनी पकड़ मजबूत करेगी और ग्राहकों को एक नया ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी। यह स्कूटर शहर के साथ-साथ लंबी दूरी की सवारी के लिए भी उपयुक्त है।

लॉन्चिंग कार्यक्रम में शहर के युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। कई युवा मॉडल और फीचर्स का जायजा लेने के लिए शोरूम पर पहुंचे। टेस्ट राइड के लिए भी बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराया। इवेंट स्थल पर मौजूद लोगों ने स्कूटर के लुक, सीटिंग और स्टार्टिंग फीचर की तारीफ की।

सेल्स अधिकारी शगुफ्ता खान ने कहा कि महिलाओं ने भी इसे एक सुरक्षित व सुविधाजनक विकल्प बताया है। कई परिवारों ने कहा कि यह स्कूटर किफायती होने के साथ-साथ सभी फीचर्स से लैस है, जो उन्हें दैनिक जरूरतों के लिए उपयुक्त लगेगी।

कंपनी ने विश्वास जताया कि नई Destini 110 स्कूटर मार्केट में कम्फर्ट, परफॉर्मेंस और किफ़ायत के नए मानक स्थापित करेगी। हीरो के अनुसार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यह स्कूटर अपनी विश्वसनीयता, लो मेंटेनेंस और दमदार इंजन के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बनने जा रही है।

इस मौके पर जी एस हीरो का पूरा स्टाफ ग्राहकों की सहायता और जानकारी देने के लिए मौजूद रहा। कंपनी ने दिनभर टेस्ट राइड की सुविधा उपलब्ध कराई।
इधर जीएस हीरो शोरूम पर फेसबुक पेज पर 50 हजार से अधिक फॉलोवर्स होने पर केक काट कर खुशी मनाई गई। शोरूम के मालिक अनमोल गुप्ता ने सभी के साथ केक काट कर इस खुशी को साझा किया। इस मौके पर सभी स्टाफ मौजूद रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights