हर एक स्वर में राष्ट्र प्रेम जगाएगा ’स्वरों के स्पंदन’एसएस कालेज में प्रतियोगिता के पोस्टर का हुआ विमोचन
शाहजहांपुर। विश्व संवाद केन्द्र ब्रजपांत ;फिल्म आयामद्ध की ओर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गीतों पर आधारित गायन प्रतियोगिता ’स्वरों का स्पंदन’ का आयोजन किया जा रहा है। एसएस कालेज में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डा. अवनीश मिश्रा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा. अनुराग अग्रवाल, संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डा. कविता भटनागर की उपस्थिति में प्रतियोगिता के पोस्टर का विमाचन किया गया। इस मौके पर डा. अवनीश मिश्रा ने कहा कि स्वरों का स्पंदन प्रतियोगिता हर एक स्वर में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करेगी। साथ ही शहर, गांव और गली में छिपी प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने का काम करेगी। महानगर प्रचार प्रमुख डा. आलोक कुमार सिंह ने बताया संघ के गीतों पर आधारित प्रतियोगिता ’स्वरों का स्पंदन’ स्वामी हरिदास जी की पावन स्थली हरिगढ़ में 23 दिसम्बर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। यह प्रतियोगिता रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, खैर रोड, हरिगढ़ में आयोजित की जायेगी। जिसमें प्रतिभागी गीत गंगा, राष्ट्र वंदना, मातृ वंदना, गीत सुधा व संघ के अन्य गीतों की एकल प्रस्तुति दे सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करके व गूगल फार्म भरकर पंजीकरण किया जा सकेगा। पंजीकरण की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर है। यह प्रतियोगिता तीन वर्गो में 6 से 14 वर्ष, 14 से 21 वर्ष, 21 से 40 वर्ष में आयोजित की जायेगी। प्रत्येक वर्ग में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही इन प्रतिभागियों के गीतों की एल्बम भी लांच की जायेगी।
पोस्टर विमोचन के दौरान लोक पहल संपादक सुयश सिन्हा, डा. रूपक श्रीवास्तव, डा. अंकित अवस्थी, डा. सचिन खन्ना, पोथीराम, ब्रजलाली, अखंड प्रताप सिंह, डा. दीपक सिंह, डा. अजय वर्मा, अपर्णा त्रिपाठी, डा. मोहनी शंकर, डा. संतोष प्रताप सिंह, यशपाल कश्यप, दीपक साहू आदि मौजूद रहे।













































































