मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वोट चोर गददी छोड़ 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

December 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम नावेल्टी चौराहा स्थित उपजा प्रेस क्लब पहुंचे 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही विपक्ष के नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी की वोट चोर गददी छोड महारैली के संबंध में वहां पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी को उन्होंने संबोधित किया और उसके बाद सम्मानित समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों से बात करी ।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान को तार तार किया जा रहा है चुनावो को उन्होंने मजाक बनाकर रख दिया है आज लोकतंत्र पर बड़ा संकट आ गया है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विपक्ष के नेता राहुल गांधी 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर गददी छोड महारैली करने जा रहे हैं हम सबको मिलकर उस रैली को सफल बनाना है हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे अधिक भागीदारी इस रैली में रहे उन्होंने कहा की लगातार प्रदेशों में हो रहे चुनाव में धांधलियां हो रही है वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां हो रही है ई वी एम में गड़बड़ी की जा रही है चुनावों के समय जैसा कि अभी बिहार चुनावों में हुआ वोटिंग वाले दिन तक महिलाओं के खातों में दस दस हजार रुपए आ रहे थे भा जा पा पूरी तरह से मनमानी पर उतर आई है अब कांग्रेस का कार्यकर्ता घर नहीं बैठने वाला है अब हम सब सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे और इस नारे के साथ वोट चोर गददी छोड़ का नारा देकर इन लोगों को गददी से उतरेंगे जिसकी शुरुआत 14 दिसंबर को हो रही है और जिसका संदेश पूरे देश में जाएगा ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा नई दिल्ली में होने जा रही राहुल गांधी की यह रैली ऐतिहासिक रैली होने जा रही है जब-जब इस देश पर संकट आया है तब तक राहुल गांधी ने अपनी आवाज बुलंद की है उनको लगातार भाजपा द्वारा परेशान किया गया लेकिन वह चुप नहीं बैठे अब फिर से वह अपनी आवाज को बुलंद करने जा रहे हैं उनकी इस आवाज में हमें अपनी आवाज मिलना है ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ केबी त्रिपाठी ने कहा की भाजपा द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी को तरह-तरह से सीबीआई द्वारा, ईडी द्वारा लगातार परेशान किया गया लेकिन वह सभी लोग पूरी मजबूती के साथ अपनी बात को आज भी कह रहे हैं जिस तरह से एस आई आर का कार्य कराया जा रहा है उसमें समय सीमा कम रखी गई है उससे भी भाजपा की नियत पर पूरे विपक्ष को शक जाता है ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा की विपक्ष द्वारा खासतौर से राहुल गांधी द्वारा चुनावो में सुधार के लिए कई बातें कही गई जिससे चुनावो में धांधली रुके लेकिन उनकी सभी बातों को नजरअंदाज किया गया अब कांग्रेस जन सड़कों पर उतरकर जन-जन तक माननीय राहुल गांधी जी की बातों को पहुंचाएंगे ।
कार्यक्रम का संचालन मुजम्मिल रजा एडवोकेट ने किया ।
उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पी सी सदस्य पंडित राज शर्मा, पीलीभीत कोडिनेटर चौधरी असलम मिया, जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान ,डॉ मेहदी हसन ,रमेश श्रीवास्तव ,जोया खान ,मुकेश वाल्मीकि ,मोबिन कुरैशी , नाहिद सुल्तान ,सुरेश वाल्मीकि ,रेहान बशीरी, तीरथ मधुकर ,शकिर सकलैनी, देवेंद्र श्रीवास्तव, अयाज खान ,तबरेज खान, फरहान रजा, योगेश जौहरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights