अमिताभ-ऐश्वर्या के बाद सलमान को भी मिला संरक्षण, जानें क्या होता है पर्सनालिटी राइट्स

Screenshot 2025-12-11 185415
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की पर्सनालिटी राइट्स को दिल्ली हाईकोर्ट ने संरक्षण दिया है। कोर्ट ने सलमान के नाम, फोटो और अन्य विशेषताओं का बिना अनुमति व्यावसायिक सामान बेचने के लिए दुरुपयोग रोकने के लिए स्टे ऑर्डर जारी करने का ऐलान किया है।  न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की अदालत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और इंटरमीडियरी को सलमान की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला सलमान खान द्वारा दायर याचिका पर आधारित है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे एप्पल, रेडबबल, ई-मार्केटप्लेस और एआई चैटबॉट्स पर उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल अनधिकृत रूप से मर्चेंडाइज (जैसे टी-शर्ट, मग आदि) बेचने के लिए किया जा रहा है।  याचिका में अज्ञात (जॉन डो) प्रतिवादियों के अलावा अशोक कुमार सहित कई पक्षों को नामजद किया गया है। सलमान के वकील सीनियर एडवोकेट संदीप सेठी ने कोर्ट को बताया कि ये फोटो फोटोशॉप्ड हैं और सलमान के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर रहे हैं।  इससे पहले अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, नागार्जुन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, करण जौहर, श्री श्री रविशंकर और जट्टि वासुदेव जैसे सेलेब्रिटीज ने अपनी पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिकाएं दायर की हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानें क्या होता है पर्सनालिटी राइट्स


पर्सनालिटी राइट्स यानी व्यक्तित्व अधिकार है। जो किसी भी व्यक्ति को उसकी पहचान के अनधिकृत व्यावसायिक या प्रचारिक इस्तेमाल को नियंत्रित करने का कानूनी अधिकार देता है। दरअसल, पर्सनालिटी राइट्स एक ऐसा अधिकार होता है, जिसके तहत आपको अधिकारी मिलता है कि आपकी फोटो, वीडियो, नाम, आवाज, हस्ताक्षर, कैच फ्रेज और हाव-भाव का इस्तेमाल कोई दूसरा इस्तेमाल नहीं सकता है। उदाहरण के लिए जैसे, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी गहरी आवाज और समानते के लिए इसका इस्तेमाल किया और इसे पाया। इसी तरह बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने मशहूर डॉयलॉग झकास और चेहरे के भावों के लिए पर्सनालिटी राइट्स का इस्तेमाल करके इसे हासिल किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights