मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राकेश मारिया ने सुनाया 1993 ब्लास्ट से जुड़ी पूछताछ का किस्सा

December 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। साल 1993 में संजय दत्त को गैर-कानूनी हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी साल मुंबई ब्लास्ट भी हुए। इस ब्लास्ट की जांच की जिम्मेदारी आईपीएस ऑफिसर राकेश मारिया पर थी। इस केस की जांच के दौरान संजय दत्त से भी उन्होंने पूछताछ की थी। उस पूछताछ में संजय दत्त ने क्या कहा था? हाल ही में इन बातों के बारे में राकेश मारिया ने एक इंटरव्यू में विस्तार से बताया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

राकेश मारिया ने बहुत सख्ती से की थी पूछताछ

देसी स्टूडियोज से हाल ही में राकेश मारिया ने लंबी बातचीत की। इस बातचीत में संजय दत्त और 1993 मुंबई ब्लास्ट का जिक्र भी हुआ। राकेश मारिया ने बताया कि संजय दत्त मॉरिशस से फिल्म की शूटिंग कर वापस आए तो वह उन्हें सीधा एयरपोर्ट से मुंबई क्राइम ब्रांच में लेकर गए। वहां पर संजय दत्त से पूछताछ की। राकेश कहते हैं, ‘संजय दत्त ने पहले कहा कि उसने कोई गुनाह नहीं किया है। मैं उसके पास गया, उस समय उसके बाल लंबे थे। मैंने उसे एक थप्पड़ मारा और वह पीछे गिर गया। फिर मैंने उसके बाल पकड़कर उसे ऊपर खींचा । मैंने उससे कहा कि क्या वह मुझसे एक जेंटलमैन की तरह बात करेगा। फिर उसने मुझे पूरी बात बताई। साथ ही यह बात सुनील दत्त को ना बताने को कहा। तब मैंने उससे कहा कि तुम्हारे पापा को कैसे ना बताऊं?’

पिता के सामने संजय दत्त ने मानी गलती
राकेश मारियर इंटरव्यू में आगे बताते हैं, ‘संजय दत्त को कमरे में लाया जाता है, वह अपने पापा (सुनील दत्त) को देखता है। वह एक बच्चे की तरह चिल्लाता है। जाकर सुनील दत्त के पैरों में गिर जाता है और उनसे कहता है ‘पापा गलती हो गई।’ राकेश मारिया ने बताया कि संजय दत्त ने जब अपनी गलती मानी थी तो सुनील दत्त का चेहरा पीला पड़ गया। बताते चलें कि गैर-कानूनी हथियार रखने के मामले में संजय दत्त को जेल भी हुई। साल 2016 में वह अपनी सजा काटकर जेल से बाहर आए। इसके बाद फिल्मों में सक्रिय हो गए। 

संजय दत्त का करियर फ्रंट 
हाल ही में संजय दत्त को फिल्म ‘धुरंधर’ में एक दमदार किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। इन दिनों वह हिंदी के अलावा साउथ की फिल्मों में विलेन के रोल भी कर रहे हैं। अगले साल वह साउथ की एक फिल्म ‘केडी-द डेविल’ में नजर आएंगे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights