मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शादी समारोह में हुई हत्या के दो वांछित आरोपी दबोचे

December 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में 7 दिसंबर को शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में रिज़वान की हत्या मामले में पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इससे पहले मुख्य आरोपी अरविंद यादव को 9 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में प्रयुक्त असलहे के मद्देनज़र पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। शिकायतकर्ता निशार अहमद ने तहरीर में बताया था कि उनके पुत्र रिज़वान की हत्या कहासुनी के दौरान तमंचे से की गई फायरिंग में हुई थी। इस मामले में अरविंद यादव, तस्लीम, यासीन और राशिद के खिलाफ सिरौली थाने में मुकदमा पंजीकृत है। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने जगन्नाथपुर मार्ग पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त तस्लीम पुत्र सलीम (26) और राशिद पुत्र बदलू (30) को 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी उपस्थिति स्वीकार की और बताया कि वे शादी में फायरिंग कर रहे थे, जिस दौरान अरविंद की गोली सड़क किनारे खड़े रिज़वान को लग गई।
तस्लीम की निशानदेही पर वह टी-शर्ट भी बरामद की गई, जिस पर मृतक का खून लगा हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष विनोद सिंह , एसआई सचिन मलिक, कांस्टेबल मनीष कुमार पुलिस अब अन्य फरार आरोपी यासीन की तलाश में दबिश दे रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights