मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

December 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय में चिकित्सा शिक्षकों तथा स्टाफ की उपलब्धता, शिक्षण व्यवस्था, तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं यूपीआरएनएन, यूपी सीडीको एवं सी एंड डीएस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों से संबंधित सभी समस्याएँ कॉलेज प्रशासन द्वारा लिखित रूप में उपलब्ध कराई जाएँ, जिससे उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान यूपी सीडीको के अधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य जनवरी 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा तथा फरवरी 2026 तक उसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने उप-मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि एनएमसी के मानकों के अनुसार मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षकों एवं स्टाफ की कमी विद्यमान है। इसके बावजूद कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ कर रहे हैं तथा सभी कार्य समय पर संपादित किए जा रहे हैं। यह भी अवगत कराया गया कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्य अभी पूर्ण रूप से संपन्न नहीं किए गए हैं, जिसके कारण कॉलेज के कुछ विभाग प्रभावित हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व अधिकारी, चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights