बदायूँ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा मतदाता सूची की शुद्धता से ही निष्पक्ष चुनाव संभव

WhatsApp Image 2025-12-10 at 4.46.53 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बैठक को उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए और मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन हो। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दे। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करती रही है। साथ ही उन्होंने कहा भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विचार, संगठन और कार्यकर्ता के बल पर आगे बढ़ती है। भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात जनता के बीच रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आज आवश्यकता है कि हम सभी बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करें, हर परिवार से संवाद स्थापित करें और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुँचे, इसी से सशक्त भारत और सशक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण होगा। जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया जनभागीदारी को सशक्त करने का माध्यम है। यह सुनिश्चित करता है कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता हो। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के अधिकार से जोड़ेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सही रूप से दर्ज हो और किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहने पाए। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी संतोष सिंह, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व डीसीबी चैयरमैन/जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह, अभियान संयोजक शैलेन्द्र मोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा के विधानसभा अभियान संयोजक, ब्लॉक प्रमुख, चैयरमैन अभियान मंडल संयोजक, पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights