डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा विकास कार्यां में बदायूँ आए प्रथम, अधिकारी करें ईमानदारी व निष्ठा से कार्य

WhatsApp Image 2025-12-10 at 4.31.59 PM (3)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था आदि की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक व निष्ठा से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित भारत बन जाएगा तथा उत्तर प्रदेश भी विकसित उत्तर प्रदेश होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस विभाग की शिकायत प्राप्त हो उसकी जांच के आदेश उसी अधिकारी को न दिए जाएं। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस आदि पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका निस्तारण व समाधान नहीं किया जा सकता हो। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता व रैंकिंग की स्थिति की जानकारी लेते हुए शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चकमार्ग पर अवैध कब्जे व सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायतें लखनऊ तक आती हैं इसलिए अधिकारी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लें। उन्होंने कहा कि चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायतों के लिए विशेष अभियान चलाकर इसका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरो को जगमग किया जाए यह सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने सीमांकन कराने के आवेदनों की जानकारी ली। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि 90 दिन से पुराना कोई मामला लंबित नहीं है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के मामलों का निस्तारण पूरी गंभीरता से किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने धान खरीद की स्थिति की जानकारी लेते हुए क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण कराए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 37000 मेट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। जोकि बरेली मंडल में जनपद को सबसे कम लक्ष्य मिला है। डीएम ने बताया कि लक्ष्य पूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


उपमुख्यमंत्री ने खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि खाद के लिए किसानों को परेशानी ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसान सम्मान निधि की जानकारी भी अधिकारियों से ली। उप मुख्यमंत्री ने परिषदीय विद्यालयों में यूनिफार्म जूते-मोजे के वितरण की स्थिति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानी। उन्होंने कहा की स्कूली ड्रेस (यूनिफार्म) बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की दीदीयों को प्रेरित किया जाए साथ ही अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाए जिससे स्वयं सहायता समूह की दीदीयां लखपति दीदी और आत्मनिर्भर बन सकें।
उप मुख्यमंत्री ने हर घर नल से जल की स्थिति की जानकारी लेते हुए जनपद के प्रत्येक ब्लॉक के 10-10 ऐसी ग्राम सभाओं का निरीक्षण कराए जाने के लिए निर्देशित किया जिसमें शतप्रति कार्य पूर्ण होकर जल की आपूर्ति की जा रही हो। ताकि वस्तु स्थिति से अवगत हुआ जा सके। उन्होंने विद्युत वितरण की स्थिति तथा ट्रांसफार्मर बदलने की स्थिति को जाना तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को विद्युत विभाग की अलग से समीक्षा करने के लिए भी निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गो आश्रय स्थलों की स्थिति को जाना। उन्होंने कहा कि सड़क पर निराश्रित गौवंश नजर नहीं आना चाहिए। जो गौशालाएं निर्माणाधीन है उसका कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए तथा गो आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी भी आवश्यक रूप से लगाए जाए। उन्होंने गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना में पात्रों का चिन्हांकन ठीक प्रकार से कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में विधवा महिलाओं व दिव्यांगजनों को भी लाभ दिया जाता है इसलिए पात्रों का चयन ठीक प्रकार से किया जाए। योजनाओं का लाभ पात्रों को ही मिले यह सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आकांक्षात्मक ब्लॉक के रूप में देश के 500 ब्लॉकों के लिए 6 जोन बनाए गए हैं, जिसमें द्वितीय जोन में पंजाब व उत्तर प्रदेश के लगभग 85 ब्लॉक हैं, इनमें से डेल्टा रैंकिंग में जनपद बदायूँ के अम्बियापुर ब्लॉक को द्वितीय पुरस्कार मिला है, जिसके तहत इस ब्लॉक को एक करोड़ रुपए की धनराशि विकास कार्यां के लिए अलग से दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने ब्लॉक अम्बियापुर के चुने जाने पर अधिकारियों को बधाई दी तथा खण्ड विकास अधिकारी अम्बियापुर शैली गोविल व केन्द्र सरकार के शोधार्थी आशीष वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 3 करोड़ दीदीयों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है साथ ही एक करोड़ दीदीयों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए उसमें ग्राम चौपाल आदि कार्यक्रमों की सूचना का आदान-प्रदान किया जाए। तहसील स्तर पर भी संबंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारियों व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक नियमित रूप से कराई जाए ताकि आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उप मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कानून और शांति व्यवस्था की स्थिति को जाना। उन्होंने कहा कि फरियादी शिकायतों के निस्तारण के लिए व न्याय पाने की पास में लखनऊ आता है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एक महीने के बाद पुनः जनपद का दौरा करेंगे। उस दौरान ग्राम चौपाल में प्रतिभाग करेंगे, निरीक्षण करेंगे व अन्य कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि डबल इंजन की सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित करती है। अधिकारी अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा व लगनशीलता के साथ करें तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बदायूं प्रदेश में विकास कार्यों में अव्वल स्थान पर आए इसलिए अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान भारत का है और भविष्य भी भारत का है। आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और उत्तर प्रदेश भी विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा। इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं साथ ही योजनाओं का लाभ लेकर गरीब व्यक्ति भी अमीर बन रहा है। व्यापारियों व उद्यमियों को सुविधा दी जा रही हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। इससे पहले कलेक्ट्रेट आगमन पर उपमुख्यमंत्री को गार्ड आफ ऑनर दिया गया वहीं बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपमुख्यमंत्री को राम दरबार स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। इस अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश सिंह गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जे0के0 सक्सेना, भाजपा के शारदेंदु पाठक सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights