बरेली। जीआरपी बरेली ने प्लेटफॉर्म पर गश्त के दौरान छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह करीब 11:50 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक दानिश पुत्र मियांजान निवासी मोहनपुर गौटिया, थाना कैंट को रोका गया। तलाशी में उसके पास से वीवो कंपनी का सिल्वर रंग का मोबाइल मिला, उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रेन में खिड़कियों के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल झपट्टा मारकर फरार हो जाता था और उन्हें बेचकर धन कमाता था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रेलवे अनिल कुमार वर्मा एवं थानाध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।