उझानी। नगर के मोहल्ला अयोध्या गंज स्थित मां काली मंदिर के 23 वें वार्षिक उत्सव को धूमधाम से मनाते हुए केक काटकर जगराते का आयोजन किया गया। सुबह महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। जय मां काली जागरण मंडल एंड लोकेश एंड पार्टी द्वारा बरेली, मुरादाबाद, आदि से आए कलाकारों में सोम्या खंडेलवाल, प्रतोष शर्मा, अन्नू पगली,सोनू सोलंकी आदि ने एक से एक सुंदर रचनाएं सुनाकर श्रृद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया । इससे पहले जागरण का शुभारंभ अखिल अग्रवाल,प्रभात राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत, कमलेश वार्ष्णेय आदि ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। वहीं विशालकाय केक को जागरण पार्टी के संचालक लोकेश वार्ष्णेय की मौजूदगी में काटकर मंदिर के 23 वें उत्सव को मनाया। सुबह आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया !