उझानी। श्री पंचमुखी हनुमान मन्दिर एवं ब्रहृमदेव धाम समिति के पदाधिकारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों ने एयर फोर्स ग्रुप कैप्टन सिद्धि जैन का भव्य स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों द्वारा भूतपूर्व सैनिकों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। और प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद वर्मा (बाबा) ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर हरिओम गर्ग , संजय मित्तल, उमाशंकर गोस्वामी, सुनील कुमार सचदेवा (बिट्टू), नितिन साहू, अमित महेश्वरी, शैलेंद्र शर्मा,अवधेश वर्मा, हिमांशु महेश्वरी, शुभम गर्ग, वैभव गर्ग, नमन सैनी, विशाल गेरा, वरुण गुप्ता, सनी गोस्वामी, विपुल गुप्ता, रजत साहू,जीतू मेहंदीरत्ता, सूरज भान साहू ,महेश साहू, योगेश वार्ष्णेय, मदन मोहन वर्मा आदि उपस्थित रहे।