मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली के सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ लिविंग ऑफ आर्ट्स कार्यक्रम,ध्यान व योग समझाया

December 9, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में “लिविंग ऑफ आर्ट्स” द्वारा आज ध्यान योग पर एक विशेष सत्र का सफल आयोजन किया गया, जिसमें थ्री डॉट्स स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ मेहरोत्रा एवं गोपाल शरण अग्रवाल सेवानिवृत्ति बरेली बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने श्री श्री रविशंकर द्वारा लिविंग ऑफ आर्ट्स के विषय में छोटे भैया बहनों को ध्यान योग की जानकारी देते हुए एकाग्रता पर बल दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए श्री मेहरोत्रा ने बताया कि आधुनिक जीवन में बढ़ते तनाव, मानसिक असंतुलन और जीवनशैली संबंधी चुनौतियों के बीच ध्यान एवं योग को अपनाने के महत्व को समझाना था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं ओंकार ध्वनि से की गई। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सही श्वसन पद्धति, ध्यान की मूल प्रक्रिया, तथा आसनों के माध्यम से शरीर-मन के संतुलन के उपाय बताये। सत्र के दौरान ‘सचेतन श्वास’, ‘वर्तमान में रहने की कला’ और ‘अंतरमन की शुद्धि’ जैसे विषयों पर चर्चा की।


प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और योग मानसिक एकाग्रता बढ़ाने, अवसाद-चिंता कम करने और सकारात्मक ऊर्जा विकसित करने में अत्यंत प्रभावी हैं। कार्यक्रम में “लिविंग ऑफ आर्ट्स” ने आने वाले समय में इस प्रकार के और स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। अंत में मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने आए हुए प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आसाराम गंगवार, सतीश शर्मा, राजीव, संजीव उपाध्याय, नितिन प्रजापति, नीलम मिश्रा, पारुल सक्सेना, अलका नवीन, प्रियंका यादव,जूही गुप्ता सहित पूरा स्टाफ एवं भैया बहन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights