बदायूँ में कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया, रोगियों को फल बांटे
बदायू। परशुराम चौक स्थित बीएलए 1 / शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का 79वे जन्मदिवस को केक काटकर धूमधाम से बनाया गया इस अवसर पर बीएलए 1 ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर बीएलए 1 ओमकार सिंह ने कहा सोनिया गांधी जो वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। अपने राजनीतिक नेतृत्व में यूपीए को दो बार सत्ता में पहुंचाया। बावजूद इसके, उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकारने से इनकार कर देश के प्रति त्याग का उदाहरण प्रस्तुत किया ओमकार सिंह ने कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में अपने संबोधन में कहा की सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनीं और उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2004 और 2009 में केंद्र में सरकार बनाई। हालांकि, प्रधानमंत्री बनने की पेशकश को उन्होंने विनम्रता से ठुकरा दिया। उनकी यह अद्वितीय निर्णयशीलता उन्हें भारतीय राजनीति में एक विशेष स्थान देती है। ओमकार सिंह ने बताया अपने राजनीतिक नेतृत्व में यूपीए को दो बार सत्ता में पहुंचाया। बावजूद इसके, उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकारने से इनकार कर देश के प्रति त्याग का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि 1998 में सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2004 में लोकसभा चुनाव जीता और यूपीए गठबंधन का गठन किया। हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने के बजाय मनमोहन सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी। 2004 में यकीनन देश की सबसे महत्वपूर्ण कुर्सी पर सोनिया की ताजपोशी का रास्ता साफ था। 2009 में एक बार फिर उनके लिए ऐसा ही मौका था। उन्होंने दोनों ही मौकों पर इसे ठुकराया और खुद की जगह डॉक्टर मनमोहन सिंह को नामित किया। गोष्ठी में विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी, एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शहर उपाध्यक्ष रफत अली, शहर कांग्रेस सचिव सितारा ने सयुक्त रूप से विचार व्यक्त किये गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा ने किया। गोष्ठी के उपरांत कांग्रेसजन सहितशहर महिला पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुँच कर मरीजो को फल वितरण किये ।इस अवसर पर मुख्यरूप से शहर महासचिव योगेंद्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अशोक कुमार कश्यप, शहर उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, शहर महासचिव सितारा बी शहर में महासचिव अनिल कुमार शर्मा, अफसर अली, प्रेमपाल, राजेंद्र कुमार, अहसान मियां,शहजाद अली आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।














































































