मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण प्रारंभ

December 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मीरा चौकी स्थित विद्या भारती विद्यालय श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का प्रांतीय योजना अनुसार दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण प्रारंभ हुआ. निरीक्षण दल के सदस्यों ने प्रथम दिन छात्र-छात्राओं के पठन -पाठन एवं शैक्षिक क्रिया कलापों तथा कार्यालय का गहन निरीक्षण किया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


अवकाश के पश्चात आचार्य परिवार एवं पूर्व छात्र परिषद के व्यवसायी छात्रों के साथ बैठक कर विद्या भारती योजना का उद्देश्य बताया.
निरीक्षण का प्रारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के समक्ष निरीक्षक मंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर वंदना की. पीलीभीत के निरीक्षक कुरेन्द्र पाल सिंह ने बोधकथा के माध्यम से जीवों पर दया करने एवं परिश्रम ही सफलता की कुंजी है,समझाया.
निरीक्षण मण्डल के सदस्यों में कुरेन्द्र पाल सिंह पीलीभीत, संजीव कुमार पाण्डेय फरीदपुर,गोपाल कृष्ण हरुनगला,रामकिशोर श्रीवास्तव बरेली,विनोद कुमार शाहजहांपुर रहे.
विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य कमलेश कुमार ने आगंतुक निरीक्षण मंडल के सदस्यों का परिचय कराया.
विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया.
इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल, जगतपाल सिंह,प्रवेश मिश्रा, हिमांशु उपाध्याय, रुचि माहेश्वरी, दीक्षा गोस्वामी, कंचन कुमारी, दिनेश कुमार शर्मा, अचल शर्मा, लीलाधर पाल, ललित कुमार मौर्य एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights