कोई भी पात्र मतदाता न छूटे, यही मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य :- संतोष सिंह

WhatsApp Image 2025-12-08 at 5.44.26 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय, बदायूँ पर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बैठक को एमएलसी/प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व डीसीबी चैयरमैन/जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

एमएलसी/प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची देश के मजबूत लोकतंत्र की नींव है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है और घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं का मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण फॉर्म भरवाकर उनके मतदान अधिकार को सुरक्षित करने का कार्य करेगा।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने का अभियान है। भाजपा कार्यकर्ता संगठनात्मक अनुशासन और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को बूथ स्तर तक पहुँचाएँगे। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो, जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संभव हो सके। पूर्व डीसीबी चैयरमैन/जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह ने कहा भाजपा सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करती रही है। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पार्टी संगठन मंडल एवं बूथ स्तर तक इस अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहा है, ताकि हर पात्र मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर सके। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, अभियान संयोजक शैलेंद्र मोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा के विधानसभा संयोजक, ब्लॉक प्रमुख, चैयरमैन, शक्तिकेन्द्र संयोजक, पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights