बदायूँ में पतंजलि योग समिति ने छह सडका पर जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण किया

बदायूँ। पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर की प्रेरणा से चल रही योग कक्षा के द्वारा विगत कई वर्षों से निर्धनों के लिए सर्दी के मौसम में गर्म कपड़े का वितरण विगत वर्षों से किया जा रहा है । आज भी विगत वर्षों की भांति वस्त्रो का वितरण छ सडका बदायूं पर किया गया। योग समिति बदायूं के द्वारा अन्य सामाजिक कार्य भी समय-समय पर किए जाते रहते हैं। आज इस वस्त्र वितरण के अवसर पर भीमसेनसागर ,डॉक्टर बी के मिश्रा ,डॉक्टर जुगल किशोर, सुरेंद्र सिंह, सूरज भान ,मुकेश सारस्वत, पुष्पेंद्र यादव ,महेश याद,व संजीव चौहान ,महेंद्र पाल सिंह ,अशोक कुमार सिंह ,प्रदीप शर्मा, सतीश चंद्र सिंह ,योगेंद्र पाल, राजकुमार सिंह, दिनेश रजक, पुरुषोत्तम सिंह, मदनलाल पाल, वीरेंद्र कुमार एवं त्रिवेंद्र कुमार आदि रहे।

You may have missed