​श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल में गूंजे हँसी के ठहाके: ‘अंतरसदनीय गीगल रिओट् एवं लाफ्टर चैलेंज’ का शानदार आयोजन

WhatsApp Image 2025-12-06 at 8.28.21 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल, डोहरा रोड परिसर में हँसी और खुशी का माहौल छाया रहा। विद्यालय प्रांगण में ‘अंतरसदनीय गीगल रिओट् एवं लाफ्टर चैलेंज’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी हास्य कला से सभी को लोटपोट कर दिया। नन्हे कलाकारों ने सभी का दिल जीता। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न सदनों के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ छात्रों तक, सभी ने चुटकुलों, हास्य व्यंग्य, मिमिक्री और मजेदार किस्सों के माध्यम से दर्शकों और निर्णायकों का भरपूर मनोरंजन किया।
​छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों में पढ़ाई के तनाव, सोशल मीडिया के दौर और रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-छोटी बातों को हास्य के रंग में पिरोकर पेश किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और हाजिरजवाबी देखकर पूरा हॉल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा।
​प्रतियोगिता का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा- ग्रुप ए में एमरल्ड सदन के आरुष एवं वर्णिका अग्रवाल प्रथम रहे ,सफायर सदन की अंबिका प्रियदर्शी व भूमि द्वितीय स्थान पर रहे, रूबी सदन के अथर्व सिंह व आदित्य विक्रम सिंह तृतीय स्थान पर रहे, टोपाज़ सदन की अंशिका व अल्विका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, ग्रुप बी में एमरल्ड सदन की अल्विका प्रथम स्थान पर, टोपाज़ सदन के ऋषित शर्मा द्वितीय स्थान पर, रूबी के विक्रांत शर्मा तृतीय स्थान पर रहे, सफायर सदन के ऋतिश अग्रवाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सी में एमरल्ड सदन के आरव पटेल प्रथम, टोपाज़ सदन के वियान जौहरी द्वितीय, रूबी सदन के कुशाग्र सिंह तृतीय एवं सफायर के वैदिक चतुर्थ स्थान पर रहे। ग्रुप डी व ई में सफायर सदन प्रथम, रूबी द्वितीय, एमरल्ड सदन तृतीय एवं टोपाज़ सदन चतुर्थ स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के युवा निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की एवं पुरस्कृत करते हुए कहा, “आज के दौर में हँसना और खुश रहना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।”
कार्यक्रम में रितु मदान एवं रजत भट्टाचार्य निर्णायकों के रूप में उपस्थित रहे। समन्वयक दलजीत, नेहा शर्मा, अदिति शर्मा, रितु मदान, रमन अरोरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारह की छात्रा रिद्धि व रियांशी ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights