मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

6 दिसंबर भारत के मुसलमानों के लिए बहुत दुखद दिन है, जल्द ही मस्जिद बननी चाहिए!

December 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने बाबरी मस्जिद की 33वीं बरसी पर प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि चार सौ साल पुरानी ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद को आज ही के दिन, 6 दिसंबर, 1992 को असामाजिक तत्वों ने शहीद कर दिया था। जब भी यह दिन आता है, तो भारत के मुसलमानों को बहुत दुख होता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि बाबरी मस्जिद और मंदिर के बारे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, मंदिर बनकर तैयार हो गया है, लेकिन बाबरी मस्जिद के बदले दी गई पांच एकड़ जमीन पर अभी तक मस्जिद नहीं बनी है। केंद्र सरकार ने जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ को सौंप दी थी और दी गई जमीन पर मस्जिद बनाने का आदेश भी दिया था। लेकिन सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ के जिम्मेदारों ने अभी तक मस्जिद बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है, जबकि मंदिर कुछ समय पहले ही बन चुका है। सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ का यह एक दुखद पहलू है। अगर बोर्ड के पदाधिकारी इसी तरह लापरवाही से काम करते रहे तो मस्जिद कभी तैयार नहीं हो पाएगी।

मौलाना मुजाहिद हुसैन कादरी ने कहा कि अगर बोर्ड के पदाधिकारी मस्जिद नहीं बनाना चाहते है तो उन्हें साफ इंकार कर देना चाहिए और सरकार को न बनाने की जानकारी देनी चाहिए, बोर्ड अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता है।

मुफ्ती फारूक मिस्बाही ने कहा कि अगर बोर्ड ऐसा ही ग़ैर जिम्मेदारी वाला रवैया अपनाता है रहा तो कहीं वो जमीन भी हमारे हाथ से न निकल जाए। हाल ही में बोर्ड ने मीडिया में मस्जिद का नक्शा भी जारी किया था और इसकी फंडिंग भी अलग-अलग शहरों में सर्कुलेट की गई थी। बोर्ड के जिम्मेदारों के बड़े-बड़े दावों के बावजूद मस्जिद का निर्माण नहीं हो सका। अगर बोर्ड के जिम्मेदारों को मस्जिद बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है तो उन्हें अपनी जिम्मेदारी से से इस्तीफा दे देना चाहिए। मीटिंग में मुस्लिम जमात के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि मस्जिद बनाने की जिम्मेदारी सुन्नी वक्फ बोर्ड से लेकर किसी और को दी जाए, ताकि मस्जिद का निर्माण जल्द शुरू हो सके।

बेठक में मुख्य रूप से नसीर अहमद नूरी, तहसीन रजा खान, फैसल इस्लाम, हाजी नाजिम बेग, आरिफ अंसारी, अब्दुल हसीब खान, जोहैब अंसारी, हाजी तारिक रजा, रोमन अंसारी, साहिल रजा, ओवैस मियां कादरी वगैरह खास तौर पर शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights