मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

देवर उसकी पत्नी ने नशीली चाय पिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर किया महिला को ब्लैकमेल व यौन शोषण

December 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना अलीगंज क्षेत्र की एक महिला ने अपने चचेरे देवर और उसकी पत्नी पर नशीला पदार्थ खिलाकर वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और लंबे समय तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना अलीगंज में तहरीर दी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की उसके बाद पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, घटना अप्रैल 2022 की है। महिला अपने देवर की शादी में ससुराल आई थी। 26 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी तभी अफसार और उसकी पत्नी शाहीन पहुंचे। आरोप है कि शाहीन ने उसके लिए चाय बनाई, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में अफसार खां ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शाहीन ने नग्न अवस्था में वीडियो बना लिया।
होश आने पर दोनों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद वह पंजाब चली गई, लेकिन आरोपी लगातार रुपये मांगकर और वीडियो के नाम पर डराकर उसका शारीरिक शोषण करते रहे। दबाव बढ़ने पर उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया, तब उसके पति ने उसे बचाया। पति द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी दंपती ने उन्हें भी जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं और रिश्तेदारी व ससुराल में उसकी बदनामी कर रहे हैं। तीन बच्चों की मां पीड़िता ने कहा कि इज्जत की वजह से अब तक चुप रही, लेकिन मजबूरी में रिपोर्ट लिखवाने आई हूँ।
पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights