मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस धूमधाम से मनाया

December 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में आज सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में सशस्त्र सेना से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी आयोजित की गयी जिसमें विद्यार्थियों को भारतीय सेना के विषय में विविध तथ्यों से अवगत कराया गया। विद्यालय ने सशस्त्र सेना झंडा फंड को सहयोग राशि प्रदान कर अपने विद्यालय के लिए बैज प्राप्त किए। तदोपरांत छात्र एवं छात्राओं को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के बैज लगाकर सशस्त्र सेना का सम्मान किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस अवसर पर नगर उझानी निवासी सिद्धि जैन का उदाहरण प्रस्तुत कर सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। सिद्धि जैन एनडीए के इतिहास में राष्ट्रपति पदक पाने वाली प्रथम महिला कैडेट हैं। 30 नवंबर 2025 को जब सर्वश्रेष्ठ महिला कैडेट के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए सिद्धि को चुना गया तो उनका नाम हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। उन्हें नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी द्वारा कांस्य पदक प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सिद्धि जैन को प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत किया और सभी विद्यार्थियों को बताया कि निरंतर किया गया प्रयास और श्रम आपको मंज़िल तक अवश्य पहुँचाते हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में आगे कहा कि यह दिवस प्रतिवर्ष आता है परंतु हमें प्रतिवर्ष इसे एक संकल्प के रूप में संजोकर सैनिकों के शौर्य को याद रखना चाहिए क्योंकि हमारे सैनिक जान देकर भी हमारी रक्षा करते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights