मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो पलटने से होटल कारोबारी और 15 वर्षीय बेटी की मौत

October 22, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में होटल कारोबारी और उनकी 15 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। हादसा गंगा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 227 पर बदायूं-शाहजहांपुर सीमा के पास गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली से अपने घर लौट रहा परिवार स्कॉर्पियो में सवार था। बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते समय चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के झामदूबे पुरवा गांव निवासी 48 वर्षीय होटल कारोबारी अरविंद द्विवेदी अपने परिवार के साथ दिल्ली से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कारोबारी की 15 वर्षीय बेटी आर्या द्विवेदी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल अरविंद द्विवेदी को बरेली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी, बेटा, बहन और भांजी भी घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि घायल महिला को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
एक ही परिवार में पिता और बेटी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights