गांव परसिया में विश्व मृदा दिवस पर कृषक कार्यक्रम हुआ, किसानों को किया गया जागरूक

बिसौली। हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन एवं सुविधा संस्था द्वारा संचालित जल संवर्धन परियोजना “प्रवाह” के अंतर्गत विश्व मृदा दिवस के अवसर पर ग्राम परसिया में कृषक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “मृदा का स्वास्थ्य” रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, एस.आर.एफ. तथा सुविधा संस्था के टीम सदस्य उपस्थित रहे। ब्लॉक समन्वयक ब्रजेश ने किसानों को मृदा नमूना संग्रहण की वैज्ञानिक विधि का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान किसानों ने अपने अनुभव भी साझा किए। साथ ही जीवामृत एवं वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि का प्रदर्शन कर किसानों को जैविक खादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जल एवं मृदा संरक्षण के साथ-साथ मिट्टी के स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी देना रहा। किसानों ने सामूहिक रूप से रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करने, नियमित मृदा परीक्षण कराने तथा जैविक खादों को अपनाने की शपथ ली।

वन विभाग से मनोज सिंह (फॉरेस्ट रेंजर अधिकारी) एवं अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मनोज सिंह ने किसानों को मिट्टी के कटाव को रोकने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर परियोजना के समस्त कर्मचारी एवं जल मित्र, क्षेत्र समन्वयक कौशल, सदीफ, मनोज, ब्लॉक समन्वयक ब्रजेश सहित क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You may have missed