मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Chhattisgarh

रोहित शर्मा 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के करीब, दक्षिण अफ्रीका सीरीज होगी निर्णायक

November 29, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ी उपलब्धि के बेहद करीब हैं। वह जल्द ही उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए हैं। अब तक भारत की ओर से यह उपलब्धि केवल सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने हासिल की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रोहित शर्मा के नाम अभी तक सभी प्रारूप मिलाकर 19,902 रन दर्ज हैं और वह इस माइलस्टोन से सिर्फ 98 रन दूर हैं। उन्होंने अपने करियर में 502 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 4,301 रन और वनडे में 11,370 रन हैं। टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद रोहित अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 4,231 रन दर्ज हैं।

रोहित शर्मा 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी करेंगे। पहला मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज रोहित की रिद्म और इस ऐतिहासिक उपलब्धि दोनों के लिहाज से अहम होगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने सिडनी में 121* की नाबाद पारी खेलकर शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें 13 चौके और तीन छक्के शामिल थे।

भारत की ओर से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिनके खाते में 34,357 रन दर्ज हैं। उनके बाद विराट कोहली (27,673) और राहुल द्रविड़ (24,064) का स्थान है। रोहित अब इस सूची में चौथे भारतीय बल्लेबाज के रूप में शामिल होने से शतक से भी कम दूरी पर हैं।

रोहित की तरह विराट कोहली भी वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में वापसी करेंगे। भारत अपनी पिछली घरेलू वनडे सीरीज में 2-0 की हार के बाद इस दौरे में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights