मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Bihar

मोतिहारी में वीआईपी प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या, दो बाइक सवार अपराधी फरार

November 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होते ही मोतिहारी में अपराधियों का कहर फिर से शुरू हो गया है। जिले के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में शुक्रवार तड़के वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब कामेश्वर सहनी शौच कर लौटने के बाद अपने घर के दरवाजे पर हाथ धो रहे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गोली लगने से कामेश्वर सहनी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले नक्सली गतिविधियों से भी जुड़ा रहा था। उनके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दरपा थाना पुलिस और आसपास थानों की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। रक्सौल के एसडीपीओ मनीष आनंद भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

मोतिहारी के प्रभारी एसपी विनय तिवारी ने कहा कि मामले की गहन जांच चल रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights