दातागंज विधायक ने 800 मी दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया

WhatsApp Image 2025-11-18 at 6.37.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन संतोष कुमार इंटर कॉलेज गंगोला के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक दातागंज राजीव कुमार उर्फ बब्बू भईया द्वारा 800 मी दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी एवं उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


प्रतियोगिता की सब जूनियर कबड्डी पुरुष वर्ग में विकास खण्ड म्याऊं की टीम, जूनियर कबड्डी पुरुष वर्ग में विकास खण्ड म्याऊं की टीम एवं सीनियर कबड्डी पुरुष वर्ग में विकास खण्ड म्याऊं की टीम विजेता रही। सीनियर वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में विकास खण्ड म्याऊं की टीम विजेता रही। सब जूनियर वर्ग ऊंची कूद में रुचित प्रथम, उदित द्वितीय मोहन तृतीय, सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में अरुण प्रथम, विकास द्वितीय कौशल तृतीय, सब जूनियर 800 मीटर दौड़ में विकास प्रथम, अनुज द्वितीय, ऋषिकांत तृतीय, 1500 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में शैलेश प्रथम, सोनू द्वितीय, टिंकू तृतीय, 100 मीटर दौड़ जुनियर वर्ग में हरवंश प्रथम प्रियांशु द्वितीय, पवन तृतीय, 100 मीटर दौड़ सब जूनियर महिला वर्ग में रूपा प्रथम, शिवानी द्वितीय, शीतल राठौर तृतीय स्थान, जुनियर वर्ग उच्चीकूद में कुलदीप प्रथम, कुश्ती सब जूनियर पुरुष वर्ग में शिवम प्रथम, 100 मीटर दौड़ महिला सीनियर वर्ग में तुलसी, 800 मीटर दौड़ सब जूनियर महिला वर्ग में शिवानी प्रथम, शीतल द्वितीय, कीर्ति तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर चेयरमैन नगर पालिका दातागंज अनूप गुप्ता भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य R L शर्मा एवं पी टी आई रोहित कुमार तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार ने आयोजन का कार्यभार संभाला।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights