छात्रों ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

IMG_20210727_125357
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

 सहसवान।  कक्षा नौ और 11 के छात्रों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और विद्यालय प्रबंधन पर फेल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई कराए जाने की मांग की। साथ ही विद्यालय के अध्यापकों पर ट्यूशन के चलते भेदभाव पूर्ण रवैया अख्तियार करने का भी आरोप लगाया। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

        नगर के प्रमोद इंटर कालेज के कक्षा नौ और 11 के छात्रों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन में लिखा है कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से छात्रों को कोविड-19 के चलते प्रमोट करने को कहा गया था लेकिन विद्यालय में कुछ छात्रों को प्रमोट कर पास कर दिया और कुछ छात्रों को फेल कर दिया गया है। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय में जो छात्र शिक्षकों से कोचिंग पढ़ते हैं उन्हें पास कर दिया गया और जो छात्र ट्यूशन नहीं पढते हैं उन्हें फेल कर दिया गया। छात्रों का यह भी कहना था कि  विद्यालय के अध्यापक अपने घरों पर छात्रों को कोचिंग पढ़ाते हैं। जो छात्र कोचिंग नहीं पढ़ते हैं उन्हें फेल करने के साथ ही कक्षाओं में दुर्व्यवहार किया जाता है। छात्रों ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ज्योति शर्मा का कहना था कि छात्रों ने ज्ञापन सौंपा है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। कालेज के प्रधानाचार्य राम सहाय बिंद का कहना था कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार छात्र छात्राओं को प्रमोट किया गया है। विद्यालय के अध्यापको पर लगाया गया ट्यूशन पढाने का आरोप गलत है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights