मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेलकी 150 वी जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन 50 छात्रों को किया गया पुरस्कृत l

October 31, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। उर्मिला सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, संजरपुर बालजीत, उझानी, जनपद में सामाजिक वानिकी प्रभाग,जिला गंगा समिति के तत्वावधान में “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन एवं महिला कल्याण विभाग के सहयोग से कराया गया संपन्न। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभागीय निदेशक निधि चौहान ने मां गंगा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया l डीएफओ श्रीमती निधि चौहान ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं ,शिक्षकों एवं उपस्थित जन समूह को एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया l
इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, राष्ट्रीय एकता पर सेमिनार, तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं को प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रंगोली प्रतियोगिता का मूल्यांकन डीएफओ सामाजिक वानिकी प्रभाग श्रीमती निधि चौहान, डीपीओ नमामि गंगे श्री अनुज प्रताप सिंह , डॉ. कृष्णा सिंह, डायरेक्टर, होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन श्रीमती कुसुम लता, सदस्य
श्रीमती छवि वैश्य, जिला समन्वयक मिशन शक्ति, महिला कल्याण विभाग बदायूं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वयन में होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन, महिला कल्याण विभाग बदायूं, का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की ओर से प्रबंधक श्री आशुतोष तोमर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अतुल कुमार सिंह, शिवानी सोलंकी, संध्या तोमर, रवि तोमर, हर्ष तोमर, गौरव तोमर, राजन प्रजापति एवं संजीत संचित सक्सेना, पूजा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights